एटा: एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को परेड की ली गई सलामी, शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दिए दिशानिर्देश
एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा परेड में सम्मलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।