चीनोर: छीमक गांव में हुई चोरी की वारदात का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका, ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की
छीमक गांव में हुई चोरी की वारदात का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल और बढ़ेगा। ग्रामीणों ने रात्रि गस्त बढ़ाने और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।