ईसागढ़: कालीटोर में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ईसागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया
मिली जानकारी के अनुसार कालीटोर निवासी रोहित आदिवासी उम्र 19 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 10 बजे थाने में सूचना दी कि कालीटोर निवासी मोहन आदिवासी उम्र 30 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग आठ बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उक्त प्रकरण में ईसागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।