भदोही: चौरी में आठ साल पहले ससुराल गए युवक के नहीं लौटने पर हत्या के इरादे से अपहरण का मामला दर्ज
चौरी थाना क्षेत्र में आठ साल पहले ससुराल गए एक युवक के अब तक नहीं लौटने पर पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण का मामला दर्ज किया है। लापता युवक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी रेखा देवी, रमेश पाठक, अखिलेश पाठक, राहुल पाठक, दीपक पाठक, आरती देवी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज है।