औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोल निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
फफूंद थाना क्षेत्र के गाँव भैसोल निवासी मदन सिंह पुत्र स्व सियाराम सविता आयु लगभग पैतीस वर्ष का शव गाँव भैसोल से लगभग एक किलोमीटर दूर गाँव रामनगर और गाँव भैसोल के बीच गाँव रामनगर निवासी कैलाश के खेत मे खडे आम के पेड़ पर गमछा से बने फंदे पर लटका था। रविवार सुबह करीब 11 बजे भैसोल की ओर जा रहे एक दूधिया ने पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी।