औरैया: सावन पर्व पर यमुना पुल बंद होने से श्रद्धालुओं को होगी परेशानी, विधायक बोलीं- डीएम से करेंगे इस संबंध में वार्ता
सोमवार को सावन का पहला सोमवार है मगर जिला प्रशासन द्वारा 15 जुलाई से यमुना पुल को बंद किए जाने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में सदर विधायक से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा की प्रतिदिन जालौन एवं अन्य क्षेत्रों के पुल से होकर हजारों श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। इससे उन्हें परेशानी होगी। इसलिए वह इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करेंग