घुवारा: सोरखी में बारिश बनी काल, पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों की बिजली गिरने से मौत
घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी में मछली पकड़कर लौट रहे दो आदिवासी युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिर गई। सूचना पर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तहसीलदार प्रीतम सिंह गौड़ और पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।