गंजडुंडवारा में सोमवार देर रात पूजा के दीपक से होली में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कैनाल रोड स्थित पीजी कॉलेज छात्रावास के पास रखी होली में पूजन के दौरान दीपक से आग भड़क उठी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। जेसीबी से जली लकड़ियां हटवाकर नई लकड़ियां मंगवाई गईं। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।