कामडारा: पोकला गेट पर अनियंत्रित ट्रक ने मचाया कहर, दो बाइक कुचली, दुकान में घुसा
Kamdara, Gumla | May 2, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइक को कुचलते हुए एक फूटवियर दुकान में जा घुसा। ट्रक में पाइप लदा था और वह संबलपुर से जमशेदपुर जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बिजली का खंभा तोड़ते हुए मुन्ना सिंह की फूटवियर दुकान में टक्कर मार दी।