किस्को: किस्को के तिसिया में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत से 3 मासूम बच्चे हुए अनाथ
किस्को-रिचुघुटा मुख्य सड़क पर तिसिया बाजार टांड़ के समीप में शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुटाप निवासी सुनील यादव पिता स्वर्गीय दशरथ यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनील बाइक से तिसिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाजार टांड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी हुटाप निवासी शिवनंदन बैठा पिता सीताराम बैठा की बाइक