अरवल: मधुश्रवा मेला में दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन सतर्क
Arwal, Arwal | May 24, 2026 अरवल के प्रसिद्ध मधुश्रवा मलमास मेला एवं मंदिर परिसर में दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।