बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इसरहना गांव के पास हुआ, जहां स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।