गोपालगंज: माड़ीपुर रोड मे बाइक के धक्के से बच्चा की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर रोड में बाइक के धक्के से एक बच्चा की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था।