मढ़ौरा: लेरुआ रेलवे ढाला के पास हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल
Marhaura, Saran | Jun 13, 2026 थानाक्षेत्र के लेरुआं रेलवे ढाला के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया । पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्री करीब दस बजे जानकारी दिया कि कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में इसुआपुर के विष्णपुरा निवासी लालदेव महतो घायल हुए हैं पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच व कार्रवाई कर रही है।