धौलपुर: कोर्ट परिषद में जिला जज ने विधिक चेतना समिति की बैठक ली
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीश चंद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला विधिक चेतना समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक चेतना के संबंध में विद्यालयों में बिना परमिट बाल वाहिनियों पर कार्यवाही एवं झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं बाल विवाह कैंपेन शुरू करने इत्यादि बिंदु