धौलपुर: मोरोली गांव में खेत में पशु घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच चली लाठियां, दोनों पक्षों के 8 लोग हुए घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के मौरोली गांव में खेत में पशु घुसने के कारण 2 पक्षों में सोमवार को विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। मामला रविवार शाम का है। जिसका एक वीडियो भी सोमवार को सुबह सामने आया है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा ने बताया