गाज़ियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने की राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने व सदस्यता रद्द करने की मांग
गाजियाबाद से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी के विवादित बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है तथा देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। उन्होंने राहुल गांधी को पारसी मुसलमान बताया। कट्टरपंथी मुस्लिम राष्ट्रों के इशारे पर हिंदू धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया है।