गाज़ियाबाद: वसुंधरा वनस्थली स्कूल के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला से की चेन स्नैचिंग, घटना CCTV में कैद
गाजियाबाद में महिला के साथ वसुंधरा वनस्थली स्कूल के पास चेन स्नैचिंग की घटना हो गई। घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई। जिसमें 2 बदमाश चेन लूटते दिख रहे हैं। लूट के दौरान महिला सड़क पर बुरी तरह गिर गई। मामला इंद्रापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा चौकी क्षेत्र का है। थाना इंदिरापुरम पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु टीमें गठित की गई हैं।