गाज़ियाबाद: साइबर क्राइम व गाजियाबाद पुलिस द्वारा ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.75 लाख कराये होल्ड
थाना साइबर क्राइम व पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी अदनान हुसैन व मोहम्मद रियाज खान निवासी जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार है। जिनकी गिरफ्तारी से 10 राज्यों की कुल 24 घटनाओं में 9 करोड़ 38 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड की घटनाओं का खुलासा हुआ है तथा ₹3.75 लाख होल्ड कराए गए हैं।