चुनार: रेलवे कॉलोनी में जीआरपी चौकी प्रभारी के आवास में चोरों ने घुसकर की ₹50,000 से अधिक की चोरी, क्षेत्र में बनी चर्चा
चुनार रेलवे कॉलोनी स्थित जीआरपी चौकी प्रभारी रामाशंकर यादव के आवास में घुसकर चोरों ने 50000 से अधिक रुपए की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर छुट्टी पर गए चौकी प्रभारी अपने आवास पहुंचे देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि 50000 से अधिक रुपए चोरी हो गए हैं। वह 27 नवंबर को छुट्टी पर गए थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर चोरी की।