भिवानी: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बदलाव वेलफेयर सोसायटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित
सर्व समाज सेना के संस्थापक श्याम सुंदर सनातनी ने कहा कि भगवान किसी एक जाति विशेष के नहीं होते, वे सर्व समाज के हित के कार्य करते है। ऐसे में हमें भी भगवान या महापुरूषों को जाति के बंधन में नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सत्य एवं धर्म की रक्षा के लिए कभी भी पीछे नहीं हटे। आज उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है।