भिवानी: शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए रैडक्रॉस भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भारत में दान का विशेष महत्व है। किसी भी प्रकार के दान से समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को मजबूती भी दी जा सकती है। उसी प्रकार मतदान से भी लोकतंत्र को मजबूती देने के साथ देश की तरक्की के महायज्ञ में अपनी आहुति डाली जा सकती है।