भिवानी: जिला प्रशासन की कार्रवाई से विकास नगर नागरिक सभा में गुस्सा, नारेबाजी कर जताया रोष
स्थानीय विकास नगर पार्क में शुक्रवार को विकास नगर नागरिक सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डा. आरबी गोयल ने की। इस दौरान माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा कर रोष जताया गया।