भिवानी: भिवानी सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनाया जश्र
संघर्ष की हमेशा जीत होती है। भगवान के घर देर है-अंधेर नहीं। यह बात आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के हल्का कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत में कही। इस दौरान आप कार्यालय में आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर मिठाई बांटकर जश्र मनाया गया।