चंदौसी: चंदौसी में जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हनुमानगढी में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन हुआ
चंदौसी में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार ने की। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार चंदौसी उदयवीर सिंह और मुख्य वक्ता विनोद कुमार शर्मा ने राष्ट्रगीत की मेहता पर प्रकाश डाला