मल्हारगढ़: खाद्य तेल के कम उपयोग की सलाह पर पिपलिया मंडी में कांग्रेस का प्रदर्शन, तेल के पाउच बांटे
खमंदसौर जिले के पिपलियामंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाद्य तेल कम उपयोग संबंधी बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में “मोदी ब्रांड खाद्य तेल” लिखे छोटे पाउच बांटकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की गई, कार्यक्रम में बढ़ती महंगाई और खाद्य तेल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा गया,