जमुई: भछियार में भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 भछियार मोहल्ला में बुधवार की रात 9:00 भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने छोटे पंडित की जमकर पिटाई कर दी और सिर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद घायल छोटे पंडित का देर रात तक सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। घायल छोटे पंडित ने मारपीट का आरोप विशाल उर्फ पद्दन और छोटू रावत पर लगाया है।