कायमगंज: दिगंबर जैन मुनियों का काफिला कायमगंज पहुंचा, पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के साथ हुआ भव्य स्वागत
दिगंबर जैन मुनियों का काफिला कायमगंज पहुंचा।यह संघ लखनऊ से दिल्ली की ओर चातुमार्स के लिए विहार कर रहा है।जैन समाज के मुनि विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में नगर आगमन पर बैंडबाजों,पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत किया।श्रद्धालुओं ने मुनि संघ का आहार चर्चा संपन्न कराई। मुनि संघ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए काफिला ने कम्पिल के लिए प्रस्थान किया।