अमानगंज: पंन्ना में आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
पन्ना। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक माह तक संचालित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में हुआ। समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट, सेल्फ डिफेंस एवं मलखम्ब सहित विभिन्न खेलों का आकर्षक प्रदर्शन किया।