झांसी: झांसी में 5 हजार के विवाद में चली गोली, रास्ते में गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से किया हमला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
Jhansi, Jhansi | Apr 22, 2026 झांसी में महज पांच हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, मोठ निवासी विवेक कुमार वाहन खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उन्होंने बताया-2 दिन पहले समथर के एक परिचित को पांच हजार रुपए उधार दिए थे। उधार लेने वाले ने अगले ही दिन पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन रकम वापस नहीं की ।