बरेली: क्योलड़िया के युवक से नाली के विवाद को लेकर की मारपीट, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
क्योलड़िया के युवक ने नाली के विवाद को लेकर मारपीट पर आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया है। युवक सर्वेश कुमार ने बताया कि 21 मार्च को गांव के वीडीसी सदस्य मुनेन्द्र कुमार व विरेन्द्र ने क्योलड़िया से जबरदस्ती खींच कर गाड़ी में ले गए और अंधेरी जगह पर रोककर नाली के विवाद को लेकर गाली-गलवौज करने लगे।