बरेली: डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के चुनाव कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, गंदगी देखकर हुए नाराज
कलेक्टर कार्यालय में बने चुनाव कंट्रोल रूम में डीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई कई ऑफिस में धूल, कंप्यूटर पर मकड़ियों के जाल में जकड़ा है कार्यालयों में सफाई होना जरूरी है।