बरेली: सुभाषनगर के युवक लापता, पत्नी ने एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की महिला ने पति के अपहरण को लेकर शनिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला लक्ष्मी मौर्य ने बताया कि उनके पति राकेश को शीरी नाम की युवती ने प्रेमजाल में काफी सालों से फंसा रखा है। शीरी राकेश से पैसे लेती है और घर का सामान भी मंगवा लेती है।