बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के रामगंगा कॉलोनी में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो वायरल
रामगंगा कॉलोनी में घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें एक्स के माध्यम से बरेली पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं, बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।