बक्सर: जिले में सुबह होते ही झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
Buxar, Buxar | May 29, 2026 शुक्रवार को सुबह 5 बजे बक्सर जिले के लिए मौसम ने राहत की बूंदें लेकर आया। सूरज निकलने के पूर्व ही जिले भर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अचानक शुरू हुई इस बारिश से जहां ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं शहरी क्षेत्र में काम पर निकल रहे लोगों को खासी परेशानी बढ़ी।