विदिशा नगर: स्लॉट बुकिंग की तारीख निकलने से किसानों की बढ़ी परेशानी, भुगतान अटकने का डर
विदिशा जिले में गेहूं उपार्जन के दौरान किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य विभाग कार्यालय में गुरुवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी।किसानों का कहना है कि स्लॉट बुकिंग होने के बावजूद बारदाना उपलब्ध नहीं होने से समय पर तुलाई नहीं हो सकी।