सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में नए पीसीसी पद निर्माण कार्य का अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में मंगलवार को 4:00 बजे नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल वार्ड पार्षद ऋषिमला देवी के द्वारा नारियल फोड़ कर इसकी शुरुआत की ।मौके पर कहा गया की बारिश के दिनों में अब जल जमाव और कीचड़ से लोगों को परेशानी नहीं होगी।