अलवर: अलवर में गांव मथुराहेड़ा में जमीन पर खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों से हमला, पांच लोग घायल, गांव में तनाव, घायलों का इलाज जारी
अलवर के गांव मथुरा हेड़ा में जमीन को लेकर पुराना विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि जब देवीराम जाटव ने अपनी जमीन पर पड़ोसी राधे और मनिंदर के कब्जे का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते राधे, मनिंदर, मनोज, गिरिराज और अन्य 30-40 लोग लाठी-सरियों और कुल्हाड़ियों से लैस होकर पहुंचे और हमला बोल दिया। संघर्ष में ओमप्रकाश, देवीराम, श्यामल