खंडवा के सरोजनी नायडू वार्ड स्थित मिश्रा कम्पाउंड के पास बुधवार को एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर फाइटर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।