सुल्तानपुर: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ किया विरोध, 55 वर्ष के संविदा कर्मियों की छंटनी का विरोध
सुल्तानपुर में मंगलवार शाम 4 बजे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने दरियापुर मंडल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि निजीकरण की तैयारी के तहत बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों को मनमाने तरीके से नौकरी से निकाला जा रहा है।समिति के अनुसार, 2019 के एक आदेश का हवाला देकर 55 वर्ष की आयु पूरी करने वाले