पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा- 'उनके पेट में दर्द होते रहता है'
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को भाजपा और अमित शाह के द्वारा चलाए जाने वाले बयान के बाद भाजपा नेता लगातार तेजस्वी यादव पर कटाक्ष कर रहे हैं। बुधवार दोपहर 3:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है और इसीलिए तेजस्वी यादव के पेट में दर्द होते रहता है।