पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- 'उटपटांग बातें करना उनकी आदत हो गई है'
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना बयान देते हुए कहा था कि बिहार को सीएम नीतीश कुमार नहीं बल्कि भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चला रहे हैं। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उटपटांग बात करना तेजस्वी यादव की आदत हो गई है।