पटना ग्रामीण: BJP कार्यालय में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा- लालू प्रसाद यादव का परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का परिवार सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव के परिवार के द्वारा बिहार को लूटने का काम किया गया है।