अमझेरा के बख्तावर जलाशय के पास ग्राम मुवाड़ मार्ग पर गुरूवार-शुक्रवार दरमियान की रात्री में क्रेशर खदान पर काम करने वाले तीन मजदुरो के साथ अज्ञात बदमाशो के द्वारा पत्थरों से हमला कर मारपीट की गई। जिसमें से एक मजदुर अजीतकुमार पिता गोपीचंद गंभीर रूप से घायल होने उसे इलाज के लिए इन्दौर ले जाया गया।