मदनपुर: मंझार गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने गले में फांसी लगाकर की आत्महत्या
मदनपुर थाना क्षेत्र के मंझार गांव में बुधवार की सुबह एक युवती ने प्रेम प्रसंग मामले में गले में फंदा लगा कर आत्म हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना की पुलिस टीम पीएसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।