अमरोहा: अमरोहा में डिडौली पुलिस ने भट्ठा मालिकों को दी सख्त चेतावनी, गड्ढों पर इंतजाम न करने पर होगी कार्रवाई
Amroha, Amroha | May 21, 2026 अमरोहा में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। भट्ठा मालिकों को साफ चेतावनी दी गई है कि अगर गड्ढों को सुरक्षित नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। ईंट-भट्टों पर बने गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आए दिन डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं।