इंदौर: हत्या के प्रयास के मामले में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे अक्षय बम और उनके पिता के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Indore, Indore | May 10, 2024 इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम और उनके पिता कांतिलाल बम के खिलाफ चल रहे हैं हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वही यह मामला 17 साल पुराना होकर जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं बढ़वाई थी।