इंदौर: तलावली चांदा निवासी होटल मैनेजर की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Indore, Indore | May 10, 2024 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदनी इलाके में रहने वाले धनंजय नामक होटल मैनेजर की सड़क हादसा में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि धनंजय किसी काम से जा रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में लसुड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।