इंदौर: पुलिस कमिश्नर ने बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश
Indore, Indore | May 10, 2024 इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के द्वारा आज शहर के आला पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार की जाने वाली एसओपी के संबंध में चर्चा हुई। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया बिना किसी विवाद के संपन्न हो, इसको लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश पुलिस कमिश्नर के द्वारा सभी जोन के पुलिस अधिकारियों को दिए गए।