महावन: महावन थाना का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं से हुए संतुष्ट
शनिवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के द्वारा थाना महावन का वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई थाने में लावारिस पड़े वाहनों के तुरंत निस्तारण के आदेश दिए साफ-सफाई से संतुष्ट मिले और दंगा नियंत्रण जांच में पुलिस की पीठ थपथपाई इसके बाद क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों से संवाद किया लोगों ने पुलिस की सराहना की